Auraiya News: औरैया में अस्पताल ले जाते समय बढ़ी प्रसव पीड़ा, महिला ने बच्ची को दिया जन्म
औरैया, सितम्बर 22 -- Auraiya News: प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को मंगलवार शाम 102 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रेलवे फाटक बंद हो गया। एंबुलेंस रास्ते में रुकी तो महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए आपातकालीन चिकित्सा सहायक और चालक ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया। क्षेत्र के बघुआ गांव निवासी नीलम गौतम को मंगलवार शाम अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुई। रास्ते में रेलवे फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस को रुकना पड़ा।इसी दौरान नीलम की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। अस्पताल तक पहुंचना संभव न देख आपातकालीन चिकित्सा सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.