Auraiya News: औरैया में अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर गर्भवती को पीटा, तीन पर रिपोर्ट
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर गर्भवती महिला के साथ गालीगलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर को वह एक गर्भवती महिला के साथ शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के राज कौशिक, अजय और राहुल ने अश्लील टिप्पणी की। गर्भवती महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.