औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: सहार। थाना सहार पुलिस ने गांव पहाड़पुर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर सीज कर दिए। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद अन्य चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि सीज किए गए वाहनों में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर पर खरोचा स्क्रेपर मशीन लगी थी, जिसका उपयोग मिट्टी की खुदाई में किया जा रहा था। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...