औरैया, सितम्बर 23 -- Auraiya News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राजस्व संग्रह अमीनों की समस्याओं के समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने लंबित एसीपी, कई वर्षों के महंगाई भत्ते के एरियर और अन्य देयों का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल ने सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराने समेत 16 सूत्रीय मांगें रखीं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सीआरए की ओर से वेतन वृद्धि काटकर कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा शासनादेश के विपरीत सीआरए पटल पर कई वर्षों से एक ही कर्मचारी के कार्यरत होने का मुद्दा भी उठाया गया। कर्मचारियों ने निर्धारित स्थानांतरण नीति के अनुसार तबादले नहीं किए जाने पर भी आपत्ति जता...