औरैया, नवम्बर 20 -- Auraiya News: कस्बा स्थित दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग की 13 बी क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर भीषण जाम लग गया। ट्रेनों के लगातार आवागमन के बीच क्रॉसिंग पर वाहन फंस गए। फाटक के दोनों ओर लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। करीब दो घंटे तक सड़क यातायात प्रभावित रहा। ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन ने दोपहर 12:27 बजे फाटक बंद किया। फाटक 12:58 बजे खोला गया तो दोनों ओर रुके वाहन निकलने लगे। करीब 14 मिनट बाद डाउन लाइन पर ट्रेन आने की सूचना मिली। गेटमैन ने दोबारा फाटक बंद करने का प्रयास किया, लेकिन क्रॉसिंग पर वाहन फंसे होने के कारण ऐसा नहीं हो सका।सूचना पर थाना प्रभारी जीतमल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और आरपीएफ जवानों ने मशक्कत कर वाहन हटवाए। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे फाटक बंद हो सका। इस दौरान कानपुर की ओर जा र...