औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: जिले में लंबे समय से जिस आधुनिक प्रेक्षागृह का इंतजार था, उसकी शुरुआत बुधवार को हो गई। ककोर मुख्यालय स्थित प्रस्तावित स्थल पर 14 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक ऑडिटोरियम (प्रेक्षागृह) का भूमि पूजन किया गया। निर्माण पूरा होने के बाद जिले में सांस्कृतिक, साहित्यिक और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी मंच उपलब्ध होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी तथा राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मौजूद रहे। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि अब तक जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त प्रेक्षागृह नहीं था। नई परियोजना पू...