Auraiya News: औरैया के लापता युवक का पिंडार्थू नहर में मिला शव
औरैया, सितम्बर 9 -- Auraiya News: औरैया जिले के भडारीपुर गांव से दो दिन पहले खेतों पर जाने की बात कहर घर से निकलने के बाद लापता युवक का शव बुधवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिडार्थ गांव के पास नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर छानबीन की। जानकारी मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भडारीपुर औरैया का रहने वाला तीस वर्षीय राहुल उर्फ बंटी पुत्र अमर सिंह दो दिन पहले घर से धान के खेत में पानी लगाने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह लापता चल रहा था। तलाश के दौरान उसकी चप्पल नहर किनारे मिलने से उसके डूबने की आशंका पर वहां की पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को लगाकर नहर में उसकी तलाश कराई थी, लेकिन उसका पता नहीं चलने पर गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.