Auraiya News: औचक निरीक्षण में लापरवाही, पांच कर्मचारियों का वेतन रोका
औरैया, जुलाई 2 -- Auraiya News: जिलाधिकारी ने गुरुवार को विकासखंड भाग्यनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भ्रमण पंजिका में दर्ज जानकारी और वास्तविक अभिलेखों में अंतर मिलने पर उन्होंने पांच कर्मचारियों का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम महाराजपुर बहादुर सिंह स्थित शारदा नहर परियोजना के क्षेत्रीय कार्यालय का भी निरीक्षण कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विकासखंड में तैनात शिव शरण सिंह भदौरिया, ललित कुमार, आकाशदीप शुक्ला तथा आस्था दीक्षित की ओर से उपस्थिति पंजिका में भ्रमण अंकित किया गया था। जिलाधिकारी ने जब भ्रमण पंजिका का परीक्षण किया तो उसमें संबंधित कोई प्रविष्टि दर्ज नहीं मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने खंड विकास अधिकारी को चारों कर्मचारियों का वेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.