औरैया, सितम्बर 7 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। जिले में अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों के खिलाफ चलाए गए विशेष जांच अभियान में नौ बसों का चालान किया गया। इनमें एक बस संचालक ने ऑनलाइन जुर्माना जमा कर दिया, जबकि चार बसों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। एआरटीओ की कार्रवाई से अनधिकृत रूप से यात्री वाहन संचालित करने वालों में खलबली मची रही। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत जिले में यात्री वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना निर्धारित नियम और जरूरी औपचारिकताएं पूरी किए संचालित मिल रही नौ बसों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इनमें एक बस का जुर्माना ऑनलाइन जमा कराया गया, जबकि चार बसों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि अनधिकृत यात्री वाहनों के संचालन से सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे वाहनों के खिला...