Auraiya News: ऑटो से गिरा बैग तलाशकर पुलिस ने परिवार को लौटाया
औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: शिवली से सौरिख जा रहे एक परिवार का बैग बेला क्षेत्र में ऑटो से गिर गया। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला तो परिवार ने बेला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन कर बैग बरामद कर लिया और सामान समेत परिवार को सौंप दिया। परिवार के लोग ऑटो से अपने घर सौरिख जा रहे थे। रास्ते में उनका बैग ऑटो से गिर गया। बैग में कपड़े, मिठाई, एक अंगूठी और अन्य सामान रखा था। बैग गायब मिलने पर परिवार ने रास्ते में उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमर बहादुर ने पुलिसकर्मियों को बैग तलाशने के निर्देश दिए। आरक्षी विशाल तंवर और अंकुश चौधरी ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन कर बैग बरामद कर लिया। उसमें रखा सामान भी सुरक्षित मिला। पुलिस ने बैग परिवार के सुपुर्द कर दिया। सामान वापस मिलने पर परिवार ने पुलिस का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.