Auraiya News: एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक की मांग, सौंपा ज्ञापन
औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग को लेकर जन जागरण समिति ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक अरसला नाज को सौंपा। समिति ने कथित फर्जी मुकदमों की जांच कराने और ऐसे मामलों में प्राप्त सरकारी सहायता राशि की वसूली की मांग की। समिति के संयोजक महेश पांडे ने बताया कि संगठन की ओर से लगातार 98 महीने से ज्ञापन दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि संवैधानिक तरीके से मांग उठाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए संशोधन होने तक हर महीने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने का सिलसिला जारी रहेगा। महेश पांडे ने बताया कि 19 दिसंबर 2026 को 100वां ज्ञापन सौंपने से पहले जिला मुख्यालय ककोर पर सत्याग्रह किया जाएगा। यह कार्यक्रम 12 से 19 दिसंबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.