औरैया, सितम्बर 15 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। तहसील का कार्यभार संभालने के बाद उप जिलाधिकारी विनोद कुमार मीणा ने किसानों और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनता दरबार शुरू किया है। अब प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक फरियादी सीधे एसडीएम के सामने अपनी समस्या रख सकेंगे। शिकायतों को सुनने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे। सोमवार को अजीतमल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम विनोद कुमार मीणा से मुलाकात की और उनका स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि तहसील में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से लोगों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जनता दरबार में 25 शिकायतों की सुनवाई ; त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष...