Auraiya News: एक साल से फोन पर धमका रहा था युवक, मुकदमा
औरैया, अक्टूबर 4 -- Auraiya News: हिर्दयपुरवा गांव निवासी युवक ने गांव के ही व्यक्ति पर एक साल से फोन पर गाली देने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।राजा सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी विपुल भार्गव करीब एक वर्ष से फोन कर गाली-गलौज करता था। आरोप है कि दो अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे वह उनके दरवाजे पर पहुंचा और गाली देने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन अक्तूबर को दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.