Auraiya News: एक माह से लापता किशोर का सुराग नहीं
औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा दुजा से घर से निकला 17 वर्षीय किशोर एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं लौटा। रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद उसका सुराग न मिलने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। गांव निवासी रामपाल दोहरे ने पुलिस को बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार पांच सितंबर को बिना बताए घर से चला गया था। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता के अनुसार किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पहले भी कई बार घर से चला गया था, लेकिन कुछ समय बाद लौट आता था। परिजनों के अनुसार किशोर का रंग सांवला और कद करीब पांच फुट दो इंच है। लापता होने के समय उसने हरे रंग की शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी थी। उसके हाथ पर अंकित कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.