Auraiya News: एक बैठक में सुलझे दो विवाद, परंपरागत स्थलों पर होगी रामलीला
औरैया, अक्टूबर 5 -- Auraiya News: रामलीला आयोजन को लेकर कस्बे और जसाका पूर्वा गांव में चल रहे दो विवादों का सोमवार को प्रशासन ने समाधान करा दिया। थाना परिसर में हुई बैठक में दोनों पक्षों को सुनने के बाद लिखित सहमति बनाई गई। इससे आयोजन पर छाए संशय के बादल छंट गए और दोनों स्थानों पर रामलीला का रास्ता साफ हो गया। एसडीएम सदर ब्रह्मानंद और सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले जसाका पूर्वा की करीब 82 वर्ष पुरानी रामलीला का विवाद रखा गया। यहां अध्यक्ष पद और कलाकारों की बुकिंग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने थे। प्रशासन की मौजूदगी में तय हुआ कि इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन जगदीश राजपूत की देखरेख में होगा। मुकेश बाबू राजपूत की ओर से बुक किए गए कलाकारों को आयोजन में शामिल किया जाएगा। ऐसा न होने पर उन्हें 15 हजार रुपये दिए जाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.