औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित समरसता भोज में सामाजिक एकता की झलक दिखी। स्वच्छता सेवकों, सभासदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक पंगत में बैठकर भोजन किया। आयोजन के माध्यम से आपसी प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि का व्यक्तित्व और उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को नैतिकता, सदाचार और मानवीय मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। अध्यक्ष ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और सभी के प्रति समानता व सम्मान का भाव रखना ही सामाजिक समरसता है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri...