औरैया, अक्टूबर 4 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। कस्बे की खराब स्ट्रीट लाइट अब स्काई लिफ्ट गाड़ी की मदद से ठीक की जाएंगी। नगर पंचायत को यह गाड़ी मिलने से ऊंचे खंभों पर चढ़कर मरम्मत करने वाले कर्मचारियों का जोखिम कम होगा। वहीं, सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सभी दस वार्डों में करीब 100 कूड़ेदान रखवाए जाएंगे।

स्काई लिफ्ट का उपयोग नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण दुबे ने बताया कि स्काई लिफ्ट की मदद से खराब स्ट्रीट लाइटों को कम समय में ठीक कराया जा सकेगा। अब तक कर्मचारियों को सीढ़ियों अथवा अन्य साधनों के सहारे ऊंचे खंभों पर चढ़ना पड़ता था। इससे हादसे का खतरा रहता था और मरम्मत में भी अधिक समय लगता था।

निगरानी और सुधार नगर पंचायत सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की नियमित निगरानी कराएगी। जहां भी लाइट खराब होने की सूचना मिलेगी, वहां स्काई लिफ्ट भेजकर तत्काल म...