औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: किशनी-बिधूना मार्ग पर उमरैन गांव के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मंदबुद्धि व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में उसकी पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम देईपुर निवासी 50 वर्षीय मोहन शंखवार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार सोमवार रात उमरैन के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में मामला अज्ञात वाहन की टक्कर का सामने आया।बाद में मृतक की पहचान ग्राम देईपुर निवासी मोहन शंखवार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से मंदबुद्धि थे और अविवाहित थे। गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूमना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। वह अपने बड़े भाई रामबहादुर के स...