Auraiya News: ई-पॉस मशीन खराब, बीज के लिए कृषि केंद्र से लौट रहे किसान
औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: कस्बे के राजकीय कृषि केंद्र पर ई-पॉस मशीन का फिंगर डिवाइस कई दिनों से खराब पड़ा है। इससे किसानों को समय पर सरसों और चना का बीज नहीं मिल पा रहा है। शनिवार सुबह केंद्र पहुंचे कई किसानों का अंगूठा नहीं लग सका, जिससे उन्हें बिना बीज लिए लौटना पड़ा। बुवाई का समय निकलने के कारण किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। राजकीय कृषि केंद्र पर अनुदानित बीज के वितरण के लिए किसानों का ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाया जाता है। मशीन का फिंगर डिवाइस खराब होने के कारण सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इसके चलते केंद्र पर बीज उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को उसका वितरण करने में परेशानी आ रही है। शनिवार सुबह 10 बजे से किसान सरसों और चना का बीज लेने के लिए केंद्र पहुंचने लगे थे। दोपहर 12 बजे तक ई-पॉस मशीन पर अंगूठा नहीं लगने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.