औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: थाना अछल्दा क्षेत्र के ग्राम चिमकुनी स्थित एक ईंट भट्ठे पर अवैध रूप से ईंट बिक्री का विरोध करने पर पार्टनर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जालौन जनपद के उरई थाना क्षेत्र स्थित नयाराम नगर निवासी हर्ष यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ग्राम चिमकुनी स्थित श्री बालाजी ईंट उद्योग में वृजेंद्र सिंह के साथ पार्टनर के रूप में भट्ठे का संचालन करते हैं। आरोप है कि भट्ठे पर ईंट ढुलाई का कार्य करने वाला हरीराम राजपूत उर्फ लल्लू, पार्टनर का पुत्र लोकेन्द्र यादव उर्फ ओम, चौकीदार अंकित यादव तथा गोविंद राजपूत मिलकर चोरी-छिपे भट्ठे से अवैध रूप से ईंटों की बिक्री कर रहे थे। तहरीर के अनुसार, छह जून को जब उन्होंने इस संबंध ...