औरैया, सितम्बर 30 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के छछूंद गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर की बुधवार सुबह सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोपहर बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। छछूंद निवासी किसान रमेशचंद्र के 15 वर्षीय पुत्र चानू कुमार की मंगलवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों के अनुसार उसके पेट में तेज दर्द होने के साथ पेशाब रुक गई थी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान चानू की मौत हो गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शव गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। मां मालती देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। चानू तीन भाइयों में मझला था। उसका बड़ा भाई विशाल और छोटा भाई नरेश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...