औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: विशेष अभियान 6.0 के तहत मंगलवार को इफको बाजार केंद्र अछल्दा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने केंद्र परिसर और आसपास साफ-सफाई कर कूड़ा एवं अनावश्यक अपशिष्ट हटाया। अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कार्यस्थल पर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने दैनिक कार्यों में स्वच्छता को प्राथमिकता देने और आसपास गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। इस दौरान इफको औरैया के क्षेत्र अधिकारी आशीष राठौर, एसएफए स्वरित सिंह, इफको ई-बाजार केंद्र अछल्दा के बिक्री अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह और आईएफएफडीसी नेविलगंज के प्रभारी रोहित गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...