Auraiya News: इकलौते बेटे को निगल गया तालाब, खेलते-खेलते डूबा सात वर्षीय रिशू
औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: भदसान गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। बच्चों के साथ खेलते-खेलते सात वर्षीय रिशू तालाब के गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां की चीख-पुकार और बहनों का विलाप देखकर हर आंख नम हो गई। भदसान गांव निवासी शिव सिंह का सात वर्षीय पुत्र रिशू सोमवार सुबह घर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते सभी बच्चे तालाब किनारे पहुंच गए। इसी दौरान रिशू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मासूम को पानी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.