औरैया, अगस्त 18 -- Auraiya News: पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक विचित्र पहल सेवा समिति ने मंगलवार सुबह शहर की आवास विकास कॉलोनी और मोहल्ला बदनपुर में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी आसपास रहने वाले लोगों को सौंपी गई। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू के नेतृत्व में चलाए गए जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत बोतल पाम, हरसिंगार, बेलपत्र, चितवन, कदम, अशोक, पकड़िया और तुलसी आदि के पौधे रोपे गए। समिति के पदाधिकारियों ने लोगों को पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ पशु-पक्षियों और छोटे जीव-जंतुओं को आश्रय व भोजन उपलब्ध कराते हैं। ...