Auraiya News: आवारा कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल
औरैया, जुलाई 9 -- Auraiya News: विकासखंड के बैसोली गांव में गुरुवार शाम आवारा कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को उपचार के लिए अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मोर की हालत खतरे से बाहर है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार शाम करीब पौने छह बजे गांव में एक मोर पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को सुरक्षित कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार कराया। उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायल मोर का उपचार करा दिया गया है। उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.