Auraiya News: आवारा कुत्तों के झुंड ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोच डाला, मौत
औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: कस्बा अछल्दा के मोहल्ला पुराना अछल्दा में मंगलवार को आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, पुराना अछल्दा निवासी जितेंद्र सिंह ने देखा कि आवारा कुत्तों का झुंड एक मोर पर हमला कर रहा है। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से कुत्तों को भगाकर मोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कुत्ते उसे बुरी तरह नोच चुके थे। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के बीट प्रभारी गौरव मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.