औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: बेला कस्बे में बुधवार देर रात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक पशुपालक की भेड़ों पर हमला कर ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही देर में बाड़ा मौत के मंजर में बदल गया। कुत्तों ने करीब 40 भेड़ों को नोच-नोचकर मार डाला, जबकि कई अन्य भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई और पशुपालक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा नुकसान का आकलन शुरू कराया।

घटना का विवरण बेला बस्ती निवासी पिंटू उर्फ श्रवण कुमार पुत्र गंगाराम ने बताया कि उनके पास कुल 82 भेड़ें हैं। रोज की तरह बुधवार रात सभी भेड़ों को बाड़े में बंद कर दिया गया था। देर रात अचानक भेड़ों के तेज चिल्लाने और भगदड़ की आवाज सुनाई दी। वह परिजनों के साथ बाहर पहुंचे तो देखा कि आवारा कुत्तों का बड़ा झ...