Auraiya News: आवारा कुत्तों का हमला, एक भेड़ की मौत, कई घायल
औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: बेला बस्ती में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देर रात कुत्तों के झुंड ने एक पशुपालक के बाड़े में घुसकर भेड़ों पर हमला कर दिया, जिससे एक भेड़ की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गईं। पशुपालक संतोष राजौरे ने बताया कि वह रोज की तरह भेड़ों को चराकर बाड़े में बंद कर सो गए थे। देर रात कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस आया और भेड़ों पर हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में भेड़ों ने बाड़े का टट्टर तोड़ दिया और नीचे कूद गईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक एक भेड़ की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने तथा पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.