Auraiya News: आयुर्वेद दिवस पर दिबियापुर में आज निकलेगी जागरूकता रैली
औरैया, सितम्बर 22 -- Auraiya News: 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को दिबियापुर में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। सुबह साढ़े सात बजे नगर पंचायत स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग वेलनेस सेंटर से रैली शुरू होगी। इसमें आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय लोग शामिल होंगे। इसके अलावा जिलेभर में स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों के साथ औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' विषय पर होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम कराने और इनमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी पढ़ें- Pilibhit Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.