औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: फूलपुर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव खेत में खड़े आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू की। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। फूलपुर निवासी 36 वर्षीय प्रमोद कुमार सेंटरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी संगीता देवी, 13 वर्षीय बेटा शिवा और 10 वर्षीय बेटा देव हैं। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम खाना खाने के बाद प्रमोद कमरे में सोने चले गए थे। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: कुशीनगर में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप इसके बाद देर रात वह किसी समय घर से निकल गए। मंगलवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो जंगबहादुर मिश्रा के खेत में खड़े आम के पेड़ प...