Auraiya News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन युवक घायल
औरैया, अक्टूबर 2 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के बढ़िन गांव स्थित श्रमदान केंद्र के पास गुरुवार रात दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। इसमें लज्जापुर निवासी 22 वर्षीय अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार जगतपुर निवासी सत्येंद्र उर्फ रिंकू और उसका साथी सतीश भी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सत्येंद्र बाइक संख्या यूपी 79 एए 6612 से जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ऐरवा कटरा भिजवाया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक पुलिस के कब्जे में है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.