औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: बिहारीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े जोगी डेरा गांव में 11 हजार वोल्ट की जर्जर लाइन में लगातार फाल्ट आने से करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति पिछले आठ दिनों से ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को पेयजल समेत रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द नई लाइन बिछाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर हो चुकी 11 हजार वोल्ट लाइन में बार-बार फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति लगातार बाधित रहती है। समस्या की जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान बिजली न होने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं...