Auraiya News: आटा मिलों पर छापेमारी, 1,021 किलो आटा सीज, दो नमूने जांच को भेजे
औरैया, अगस्त 4 -- Auraiya News: जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आटा मिलों पर सघन जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान दो आटा मिलों से गेहूं के आटे के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि मानकों की जांच पूरी होने तक 1,021 किलोग्राम गेहूं का आटा सीज कर दिया गया। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से आटा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास एवं अनिल कुमार संखवार की टीम ने मिनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक आटा मिल का निरीक्षण किया। यहां से गेहूं के आटे का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा 698 किलोग्राम गेहूं का आटा सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 20,242 रुपये बताई गई। इसके बाद टीम ने मधुपुर स्थित एक अन्य आटा मिल पर छाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.