Auraiya News: आंधी-बारिश में लाइन पर गिरी डाली, साढ़े पांच घंटे गुल रही बिजली
औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: बुधवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ की डाली 11 हजार वोल्ट की लाइन पर गिरने से अछल्दा कस्बे की बिजली आपूर्ति करीब साढ़े पांच घंटे बाधित रही। रात करीब एक बजे बिजली गुल होने के बाद सुबह 6:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली गुल होने के बाद पावर हाउस पर तैनात कर्मचारियों ने लाइन चालू करने का प्रयास किया। लाइनमैन सत्येंद्र सिंह ने बारिश और अंधेरे के बीच फॉल्ट तलाशा, लेकिन रात में उसका स्थान पता नहीं चल सका। सुबह उजाला होने पर कर्मचारियों ने दोबारा लाइन की जांच की। तेजपुर अड्डा के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन पर पेड़ की बड़ी डाली गिरी मिली। कर्मचारियों ने डाली हटाकर लाइन की मरम्मत की। सुबह करीब 6:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। रातभर बिजली बाधित रहने से कस्बे के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.