औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: अटसू विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के सांफर गांव में गुरुवार देर रात तेज हवा और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज झोंकों के बीच दो बिजली के पोल भरभराकर गली में गिर पड़े। पोल गिरने से करीब 30 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जबकि गली का मुख्य रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। पूरी रात अंधेरे में गुजारने के बाद शुक्रवार को भी ग्रामीणों को बिजली और पेयजल संकट से जूझना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि रात में अचानक तेज आवाज के साथ दोनों पोल गिर पड़े। गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति वहां से नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पोल गिरने से बिजली के तार भी जमीन पर फैल गए, जिसके चलते लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से रास्ता बंद कर दिया。

बिजली की आपूर्ति बाधित बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में ...