औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: मंगलवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया। बिधूना से अछल्दा आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से अछल्दा कस्बे समेत क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की बिजली करीब सात घंटे तक गुल रही। रातभर उपभोक्ताओं को उमस और गर्मी के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12:10 बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान बिधूना से अछल्दा विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट के कारण अछल्दा उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे अछल्दा कस्बे के अलावा रुरुगंज, गुनौली, मोहम्मदाबाद समेत विभिन्न फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: तेज़ हवा और बारिश से 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन, आठ घंटे बिजली गुल बिजली गुल ...