औरैया, अगस्त 13 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के असेवा गांव में पूर्व सांसद फूलन देवी निषाद की जयंती पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद गुरुवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटाने के साथ हालात पर नजर रख रही है। बुधवार को गांव में फूलन देवी की जयंती पर जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए थे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: फूलन देवी की जयंती पर जुलूस के विवाद में दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। एक पक्ष ने पुलिस को दी शिकायत में जुलूस में शामिल लोगों के साथ मारपीट करने और वाहनों में त...