Auraiya News: अयाना में 27 को होगी पीडीए जन चौपाल
औरैया, सितम्बर 25 -- Auraiya News: अयाना स्थित राजमहल उत्सव गार्डन में 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे से समाजवादी पार्टी की पीडीए जन चौपाल आयोजित की जाएगी। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से उनकी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर संवाद किया जाएगा। शुक्रवार को भीखेपुर में प्रेसवार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यक्रम की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जन चौपाल में सदर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर और जोन के सभी पदाधिकारियों के साथ बूथ प्रभारियों और बीएलए को भी कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना दी गई है। एटा के जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानेंगे और पार्टी की नीतियों पर चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.