औरैया, अक्टूबर 15 -- Auraiya News: डीएम ने गुरुवार को तिलक महाविद्यालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था, अध्ययन सामग्री और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों व शिक्षकों को विद्यार्थियों की शंकाओं का नियमित समाधान कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने विद्यार्थियों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उसमें आने वाली कठिनाइयों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उपयोगी अध्ययन सामग्री और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। शिक्षण कार्य को व्यवस्थित ढंग से चलाने के साथ विद्यार्थियों को विषयवार मार्गदर्शन दिया जाए। उनकी प्रगति की भी नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से ...