औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: तिलक महाविद्यालय में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर में बुधवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार अचानक विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बातचीत की। पढ़ाई में आ रही समस्याएं पूछीं और सेंटर पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से पूछा कि कक्षाएं नियमित चल रही हैं या नहीं, पढ़ाई समझ में आ रही है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किन विषयों में परेशानी हो रही है। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था के साथ उपलब्ध अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन के संबंध में भी जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षकों और संबंधित अधिकारियों से कहा कि विद्यार्थियों की शंकाओं का नियमित समाधान किया जाए। यह भी पढ़ें- Ghazi...