औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, चिचौली में कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन ने हाजिरी और अवकाश व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब सभी चिकित्सकीय और गैर-चिकित्सकीय कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन और विभागीय हाजिरी रजिस्टर, दोनों के आधार पर तय होगी। दोनों अभिलेखों के मिलान के बाद ही वेतन जारी किया जाएगा।

नई व्यवस्था की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार इमरजेंसी, एमसीएच विंग, जनरल वार्ड, एसएनसीयू, एनआरसी, केएमसी, ऑपरेशन थिएटर सहित सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यदि बायोम...