औरैया, सितम्बर 7 -- Auraiya News: अनाधिकृत रूप से यात्रियों को ढोने वाली बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत एआरटीओ ने यात्री बसों की जांच की। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नौ बसों का चालान किया गया, जबकि चार बसों को ब्लैकलिस्ट कराया गया। जिले में अनाधिकृत रूप से यात्री वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर यात्री बसों को रोककर उनके प्रपत्रों की जांच की गई। बसों के संचालन से संबंधित अभिलेखों और नियमों के अनुपालन की पड़ताल के बाद खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन एनसी शर्मा के मुताबिक अभियान के दौरान क...