Auraiya News: अधिवक्ता के बस्ते का ताला तोड़कर फाइलें और पंखा चोरी
औरैया, अक्टूबर 17 -- Auraiya News: कचहरी परिसर में शुक्रवार रात चोरों ने एक अधिवक्ता के बस्ते पर रखे बक्से का ताला तोड़कर मुकदमों की फाइलें, पंखा, डायरी और अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। अधिवक्ता अंकित शर्मा ने बताया कि उनका बस्ता कचहरी की चारदीवारी के पास है। शुक्रवार शाम वह बक्से में ताला लगाकर घर चले गए थे। शनिवार सुबह कचहरी पहुंचने पर बक्से का ताला टूटा और सामान गायब मिला। उन्होंने घटना की सूचना जिला बार एसोसिएशन और कोतवाली पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ता मौके पर एकत्र हो गए। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रपाल भदौरिया, महामंत्री अजय पाल, पूर्व अध्यक्ष सुनील दुबे, कुलदीप, दिनेश चौहान, गुलशन राजपूत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.