औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: अटसू, संवाददाता। कस्बे के दंगल मैदान में रविवार को आयोजित विराट दंगल में पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। पुरुष पहलवानों के साथ महिला पहलवानों ने भी अखाड़े में दमखम दिखाया। बच्चों की कुश्तियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। टाउन एरिया समिति की ओर से आयोजित दंगल का शुभारंभ भाजपा नेता एवं सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश कुमार ने बजरंगबली के स्थान पर माल्यार्पण और फीता काटकर किया। इस दौरान मैदान बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।आयोजकों ने बताया कि कस्बे में पूर्णिमा पर टेसू-झिंझिया के विवाह के अवसर पर मेला और दंगल कराने की पुरानी परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजन किया गया। समित...