औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र में इटावा रोड स्थित अन्नपूर्णा होटल के सामने मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात तक पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मंगलवार रात करीब नौ बजे इटावा की ओर पैदल जा रहे लगभग 27 वर्षीय युवक को अन्नपूर्णा होटल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक सफलता नही...