औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर सोमवार शाम दयालनगर गांव के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और एक महिला घायल हो गईं, जबकि छह अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। अटसू निवासी राहुल ऑटो में सवारियां लेकर अटसू से दिबियापुर जा रहे थे। दयालनगर गांव के पास पीछे से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और पीआरवी 9472 पर तैनात कांस्टेबल विपिन कुमार व संजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल निमझना दिबियापुर निवासी सूरजमुखी और ऑटो चालक राहुल को एंबुलेंस से सीएच...