औरैया, जुलाई 25 -- Auraiya News: बरसात के मौसम में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को अजीतमल क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान ई-रिक्शे में रखे मिश्रित दूध, चाऊमीन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले मैदा, दो सरकारी विद्यालयों के मिड-डे मील तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की खाद्य सामग्री समेत कुल 10 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने सबसे पहले रतनपुर गड़िया-अटसू रोड पर ई-रिक्शे में रखे मिश्रित दूध का नमूना लिया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: जिले भर में चलाया गया विशेश अभियान, भरे ...