औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: वांछित और वारंटी आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अछल्दा थाना पुलिस ने शनिवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी बृजेश कुमार निवासी नौरंगाबाद, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी है। उसके खिलाफ अछल्दा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 149/2026 में न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम ने उसकी तलाश करते हुए शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाल और मुख्य आरक्षी दीपक कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...