औरैया, जुलाई 25 -- Auraiya News: अछल्दा चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बारात लेकर जा रही बस और सामने से आ रही स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटना की आवाज दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाबरपुर की ओर से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और औरैया की ओर से बारात लेकर जा रही बस अछल्दा चौराहे पर आमने-सामने टकरा गई। भीषण टक्कर से स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार गांव कोठीपुर निवासी चमन प्रकाश तथा विवेक गंभीर रूप से घायल हो ...