औरैया, सितम्बर 15 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने कंचौसी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का चैन छीन लिया है। रात में तीन से चार घंटे तक बिजली की कटौती से लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। दिन में भी बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने से घरों में लगे इन्वर्टर चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। असेनी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नौगवां फीडर के माध्यम से कंचौसी समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ताओं के मुताबिक कई दिनों से आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। रात में अचानक बिजली जाने से लोग गर्मी और मच्छरों के बीच जागकर बिताने को मजबूर हैं। बिजली आने के बाद भी भी लो-वोल्टेज के कारण लोगों को बार-बार ट्रिपिंग के कारण पंखे एवं अन...